फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जम्मू का पहला दीक्षांत समारोह कल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईआईटी जम्मू का पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह प्रदेश की कला और संस्कृति से प्रेरित होगा। इसमें छात्र जम्मू-कश्मीर की फिरहन व अन्य वेशभूषा में नजर आएंगे।
विज्ञापन

आईआईटी जम्मू की तरफ से रेडिसन ब्ल्यू होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर आईआईटी जम्मू शराद कुमार सराफ ने यह जानकारी दी। आईआईटी के निदेशक मनोज सिंह गौर ने कहा कि इस दौरान आईआईटी के छात्रों को एक वेबसाइट समर्पित की जाएगी, जिस पर उनकी यादें हमेशा मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन ऑफलाइन भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. अरोग्य स्वामी जे पुलराज और पीएंडजी के सीईओ गुरुचरण दास मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। ऑफलाइन समारोह में 38 छात्र और उनके माता-पिता भाग लेंगे। बाकी छात्र और उनके महानुभाव लाइव दीक्षांत समारोह से जुडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें