रिबन काटकर गली नाली का उद्घाटन करते पार्षद प्रवीण राजन
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड-10 में पार्षद प्रवीण राजन की अध्यक्षता में गली नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस गली नाली को बनाने में कुल पांच लाख रुपये की लागत आएगी। पार्षद ने बताया कि काफी समय से मांग थी कि इस गली नाली का निर्माण कराया जाए, क्योंकि इस गली नाली की हालत काफी दयनीय थी। इस मौके पर ईओ जोधराज, उपाध्यक्ष तरसेम लाल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद