सांबा। जिले के दबोह गांव के निकट सांबा-मानसर मार्ग पर पुल बनाने की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के साथ उपराज्यपाल से मांग उठाई है कि दबोह में मार्ग पर पुल बनाया जाए। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
मनानु पंचायत के सरपंच सुनील चौधरी, स्थानीय निवासी एवं पंच सवर्ण सिंह, बलकार सिंह आदि ने बताया की थोड़ी से बारिश आने पर सारा मलबा मार्ग पर जमा हो जाता है। ऐसे में क ई घंटे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सांबा से उधमपुर व कश्मीर जाने के लिए यह छोटा व सुगम मर्ग है, जिस पर हर रोज में सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है। आम लोग भी परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने उपायुक्त को भी समस्या से अवगत कराया है। वहीं उपराज्यपाल के संज्ञान में भी लाएंगे कि उक्त मार्ग पर पुल बनाया जाए।