सांबा। पहाड़ी ब्लॉक सुंब की पंचायत बालेतर में पुल के साथ रास्ता काफी बदहाल है। बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसका निर्माण 80 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसका काम का उद्घाटन बुधवार को डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया था। इस कारण दोनों तरफ के करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। अब इस काम के पूरा होने पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। संवाद