घगवाल। तहसील के कई स्थानों पर विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। इसी कड़ी के चलते टपयाल पंचायत के रेई पट्टी गांव में जलापूर्ति के लिए एक बोरवेल का शुभारंभ सरपंच किरण देवी ने किया। वही नृसिंह मंदिर के तालाब का काम बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा, सरपंच व पंच रमन शर्मा ने शुरू कराया। पंचायत नौनाथ के सांदी गांव में ब्लॉक विकास विभाग ने नरेगा के तहत तालाब का काम शुरू किया। इस मौके पर सरपंच अर्पण पंगोत्रा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि तालाब के विकास पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर बिशंबर दास, सुभाष वर्मा, कमली देवी, संध्या देवी, शिनदो देवी, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद