फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले का धार्मिक स्थल पुरमंडल काफी विशेष स्थान रखता है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थयात्री पहुंचते हैं। जबकि मार्ग के नहीं होने से लोगों को परेशानी बनी रहती है। डीडीसी सदस्य अवतार सिंह के अनुसार खराब सड़क के कारण पुरमंडल नामक इस पवित्र स्थान पर बस अड्डा से शिव मंदिर तक सड़क (तकरीबन एक किमी.) मार्ग के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस पर 2.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

अवतार सिंह के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की हालिया दौरे के दौरान पुरमंडल के लोगों के साथ उक्त सड़क के निर्माण की मांग उठाई, जिसे उपराज्यपाल ने स्वीकार किया और अब लोगों का सपना साकार हुआ। सोमवार को डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा की उपस्थिति में सड़क का निर्माण शुरू हुआ। पुरमंडल डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, सरपंच पूर्ण चंद, जोगिंदर शर्मा, सुनीता देवी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गौरतलब है कि पुरमंडल मंदिर ढाई हजार वर्ष पुराना है। यहां एक कुदरती कुंड है, जिसमें भरा पानी ना तो कम होता है न ही अधिक। कुंड में शिवलिंग है। जो आपशभुं है। मंदिर में चौबीस घंटे जोत जलती रहती है। मंदिर का महत्व काशी के बराबर है। इसे छोटा काशी भी कहते हैं। जहां गुप्ता गंगा बहती है। नदी की रेत को उठाने से नीचे पानी बहता है। इससे श्रद्धालु स्नान करते हैं। प्रत्येक अमावस्या व पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। कुंआरे व्यक्ति की मौत पर देविका नदी में ही दाह संस्कार किया जाता है। मान्यता अनुसार यहां से अस्थियां नहीं उठाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें