घगवाल के राजपुरा मे बैंक शाखा के वाहर कोविड टैस्ट करते स्वास्थय कर्मी
- फोटो : SAMBA
घगवाल। राजपुरा कस्बे में स्थित जेके बैंक की शाखा के बाहर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक में आने वाले लोगों के लिए कोविड जांच शिविर लगाया। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का कोविड टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के अनुसार कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। बैंक के बाहर लगाए गए शिविर को देख कर पहले लोग बैंक में जाने को कतरा रहे थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उन्हें जागरूक किया कि कोरोना जांच बहुत जरूरी है। बाद में लोगों ने स्वयं टेस्ट कराए। संवाद