बिश्नाह। म्यूनिसिपल चेयरमैन राजन शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह लगेह और ईओ अजय पाधा, पार्षद साहिल गुप्ता द्वारा शुक्रवार को वार्ड-9 और 10 की गली का काम शुभारंभ कराया गया। चेयरमैन राजन शर्मा ने बताया कि इस गली के निर्माण पर छह लाख रुपये की लागत आएगी। यह मुख्य गली थी। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सुदेश गुप्ता, महेंद्र मेहरा, रामलाल, रामलाल पिद, मुरली महाजन राजकुमार राजू और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद