सांबा के सीमाबर्ती गांव बैनगलाड में इीएसएफ द्वारा लगाए मेडिकल कैंप का उदघाटन करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। सीमावर्ती गांव बैनगलाड के प्राइमरी स्कूल में बीएसएफ की 48 वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी भवानी सिंह राठौर व पंचायत चेयरमैन पृथ्वीपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरहद की निगरानी के साथ ही पिछडे़ एवं सीमावर्ती गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में भी उनकी वाहिनी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को अपना सहयोग दें। शिविर में डॉ. रेखा, डॉ. अशोक और डॉ. अतुल कुमार की टीम ने गांव ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर सरपंच स्वाती शर्मा, नायब सरपंच बब्लू चौधरी, पंच मुकेश कुमार, रोमाल चंद, देवी दास आदि उपस्थित रहे। संवाद