चक माजरा की हाई स्कूल में भाजपा नेता बिल्डिंग के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए
बिश्नाह। भाजपा के युवा नेता और जिला कोऑपरेटिव सेल के इंचार्ज राकेश पंत की तरफ से क्षेत्र के गांव चक माजरा में सरकारी हाई स्कूल में एक इमारत के कार्य का शुभारंभ कराया गया। उनके साथ स्कूल के स्टाफ के साथ पंच सुरेश चौधरी, विजय सैनी, जयपाल, सुरजीत सैनी, मास्टर इंद्रजीत आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ने में अच्छी सुविधा हो जाएगी। संवाद