रामगढ़ में गली निर्माण शुरू कराया गया।
रामगढ़/ विजयपुर। पंचायत खानपुर के गांव खानपुर कैंप में गली और नाली बनवाने का काम मंगलवार को पंच नैंसी चौधरी ने शुरू कराया। उन्होंने बताया कि एफसी योजना के तहत यह काम कराया जाएगा। गली का काम लगने से मजदूरों को काम मिला है, जिससे उनको घर चलाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। मजदूरों ने मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा। इस मौके पर मलकीत कौर, जगदीश राज, सौदागर मल, राजिंदर कौर, अनंत राम, मालक राम, संजय चौधरी, रोहित चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद