फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कार्यक्रम कर समझाया संविधान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा एससी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें संविधान गौरव अभियान का आगाज किया गया। यह अभियान छह दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शुक्रवार को मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. गारू राम भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने भारत को शानदार संविधान दिया। इसमें नागरिकों के लिए अधिकार दिए गए हैं। महासचिव डॉ. डीके मनेयाल ने कहा कि भारतीय संविधान डॉ. बीआर आंबेडकर की देन हैं। उनकी वजह से ही आज देश में अनुसूचित जाति को पर्याप्त अधिकार मिले हैं।
मुख्य प्रवक्ता सुनीलन सेठी, राज्य मंत्री प्रिया सेठी के अलावा संतोख सिंह ने भी विचार प्रकट किए। प्रो. गारू राम भगत ने संविधान दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा के प्रभारी जयदेव रजवाल, एससी मोर्चा के संविधान गौरव अभियान के राज्य प्रभारी मोहन लाल थापा, उपाध्यक्ष सीमा रानी, गुलशन भगत, नरसिंह दयाल, केसी भगत, केके डिगरा और तारा चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें