अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा स्थित राज्य पुलिस के आला अधिकारी के घर से एक पुलिस कांस्टेबल चार सर्विस राइफलें लेकर फरार हो गया। फरार कांस्टेबल शकूर अहमद वर्तमान में डीएसपी इरशाद अहमद भट के साथ पीएसओ के तौर पर तैनात था।
इरशाद वर्तमान में बिजबिहाड़ा के एसडीपीओ भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार कांस्टेबल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शकूर अपने दो दोस्तों के साथ फरार हुआ है, जिनकी पहचान गाजी फैयाज डार और आकिब अहमद डार के तौर पर हुई है।