फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बदमाशों ने चलती पुलिस जिप्सी से कांस्टेबल को नीचे फेंका

Mon, 05 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
चलते पुलिस वाहन से सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल को बदमाशों ने नीचे फेंक दिया। इससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जीएमसी के आईसीयू में कांस्टेबल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया है। घटना शहर के सरवाल इलाके की है। आरोपियों पर सरकारी मुलाजिम को पीटने और सरकारी काम में दखलअंदाजी करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  घटना शुक्रवार देर रात की है। 

बताया जा रहा है कि सरवाल अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की गई। बताया गया कि कुछ युवक शराब पीकर अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों को तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सरवाल पुलिस चौकी के सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ पुलिस जिप्सी में अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने जानीपुर के रहने वाले साहिल कुमार और अरुण कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज

crime scene - फोटो : crime scene demo
दोनों को जिप्सी में बिठाया और चौकी ले जाने लगे। अभी कुछ ही दूर पहुंचे तो इनमें से एक ने चलती जिप्सी से कांस्टेबल को धक्का मारकर जिप्सी से नीचे फेंक दिया और वहां से भाग निकले। इससे कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा होते ही चालक ने जिप्सी रोक दी और कांस्टेबल को सरवाल अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कुछ दूर जाकर दबोच लिया, जबकि कांस्टेबल को सरवाल से जीएमसी अस्पताल लाया गया। कांस्टेबल को इस वक्त आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में खून जम गया है, जिससे हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ 353 और 332 के तहत केस दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल के सिर में गहरी चोट आई है। जीएमसी से उन्हें कटड़ा के नारायणा अस्पताल में शिफ्ट करने की बात चल रही है। जीएमसी से बाहर उन्हें कहीं शिफ्ट करना होगा तो किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें