हाईकोर्ट के जस्टिस हसनैन मसूदी ने कई वकीलों की दलीलें सुनने के बाद डीआईजीपी (सीआईडी कश्मीर व सेलेक्शन बोर्ड चेयरमैन) द्वारा 14 फरवरी को जारी कांस्टेबल फोटोग्राफी की चयन सूची को खारिज कर दिया। चयनित सूची में नाम न पाने वाले कई दावेदारों ने याचिका दायर करते हुए इस पद के लिए 11 अप्रैल, 2012 को जारी चयन सूची पर सवालिया निशान लगाया है। हाईकोर्ट ने प्रतिवादी को राज्य स्तर की मेरिट के आधार पर फिर से चयन सूची बनाने के आदेश जारी किए। उसके बाद ही फोटोग्राफी कैडर के लिए खाली 82 पदों पर नियुक्ति की जाए। अदालत ने कहा कि यह सारी प्रक्रिया फैसले की कापी प्राप्त होने के चार सप्ताह के अंदर पूरी कर ली जाए।