फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल बच्चों को लेने नहीं आया तो पिता घर पहुंचे, दरवाजा तोड़ा तो बेटा-बहू मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अप्पर गाडीगढ़ में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का रहस्य बरकरार है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। सोमवार शाम हुई घटना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए थे। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

कांस्टेबल तरविंद्र सिंह और पत्नी हरमीत कौर के 11 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। तरविंद्र के पिता भी पड़ोस में ही रहते हैं। चौकी प्रभारी गाड़ीगढ़ लखविंदर सिंह ने बताया कि तरविंदर कभी कभार बच्चों को ड्यूटी जाने से पहले अपने पिता के पास छोड़ जाता था और शाम को ले आता था। सोमवार को भी उसने बच्चों को पिता के पास छोड़ा था, लेकिन शाम को लाने नहीं गया। इसके बाद तरविंद्र के पिता गुरदेव सिंह जब बेटे के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसियों ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर कांस्टेबल तरविंद्र सिंह का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि हरमीत कौर का शव बिस्तर पर था। हरमीत कौर के गले में भी निशान थे। परिवार ने दोनों को तुरंत जीएमसी पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके लिए डीसी की ओर से एक बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड भी अपना रिपोर्ट सौपेगा।
ये भी लग रहे कयास
तरविंद्र एडवोकेट जनरल का चालक था। हरमीत कौर घर में ही रहती थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक की जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले हरमीत कौर ने फंदा लगाया। जब तरविंद्र ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे उतारा। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगा लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दंपति में झगड़ा रहता था
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल तरविंद्र और हरमीत कौर में अकसर झगड़ा रहता था। वह काफी दिनों से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। सोमवार शाम को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी के चलते दोनों तनाव में थे। इसके बाद दोनों के शव फंदे से लटके मिले। आसपास के लोगों से भी पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई है। इस घटना के बाद पड़ोसी भी सन रह गए हैं। इलाके में घटना के बाद हर कोई सन्न है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर दंपति ने फंदा क्यों लगा लिया। सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान परिजन भी जीएमसी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें