फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भर्ती परीक्षा केंद्रों में पहुंचे मोबाइल, पर्यवेक्षकों की भूमिका की होगी जांच; उठे ये पांच सवाल

Tue, 17 Nov 2026 02:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में मोबाइल पहुंचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पर्यवेक्षकों की भूमिका की जांच की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

विज्ञापन
नकल करने के आरोपियों से पकड़ी गई चीजें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त विभाग में फाइनेंस अकाउंटेंट की भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की साजिश भले ही नाकाम कर दी गई, लेकिन इसने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए। जम्मू पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल बन गया है और इसका जवाब खोजने के लिए गहन छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा- हर पहलू से हो रही जांच
पुलिस पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल पहुंचाने में कहीं परीक्षा संचालन से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की कोई भूमिका तो नहीं थी। सोमवार को एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस पहलू की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक की जांच में किसी सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत सामने नहीं आई है।

एसएसपी बोले, अब तक आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला
एसएसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में चार अभ्यर्थियों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर किस माध्यम से ये पहुंचाए गए। इसमें साथ देने वालों की पहचान भी हो रही है। जांच में अब तक पकड़े गए आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस पता लगा रही है कि इस साजिश के पीछे धन का लेनदेन था या किसी अन्य तरीके से अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा रद्द करने की सिफारिश नहीं
वित्त सहायक परीक्षा रद्द करने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई आधार नजर नहीं आ रहा है। हालांकि जांच जारी है। पुलिस अब उपकरणों की खरीद, उनके इस्तेमाल और पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए किसी भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एसआईटी ने तीन से चार अन्य लोगों की पहचान की है, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने इस गिरोह के बड़ा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इन पांच सवालों के जवाब का इंतजार
-परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन पहुंचाने में क्या किसी सरकारी कर्मचारी या परीक्षा स्टाफ की भूमिका थी?
-चारों मॉड्यूल का मास्टरमाइंड कौन था और क्या उसकी पहचान हो चुकी है?
-क्या इस गिरोह ने पहले भी जेकेएसएसबी या अन्य भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने की कोशिश की थी?
-चारों अभ्यर्थियों को इस नेटवर्क से किसने जोड़ा था और क्या उन्हें पहले से उपकरण उपलब्ध करवाए गए थे?
क्या इस पूरे रैकेट में अभ्यर्थियों से पैसे लेने की योजना थी और क्या पुलिस को किसी वित्तीय लेनदेन का सुराग मिला है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें