फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: महबूबा के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

Sun, 03 Apr 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस का कोई नेता शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होगा शाम‌िल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस बहिष्कार करेगी। पार्टी का कोई भी विधायक या नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेगा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश और फिर उत्तराखंड में निर्वाचित सरकारों को मोदी सरकार ने बर्खास्त कर लोकतंत्र विरोधी कार्य किया है। विपक्ष को कुचलने के मोदी सरकार के तानाशाही वाले कदमों का कांग्रेस पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी विरोध कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि पार्टी का कोई भी नेता और विधायक शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएगा। कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन को कांग्रेस अपवित्र मानती है। यह गठबंधन केवल सत्ता की मौकापरस्ती के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नई पीडीपी -भाजपा गठबंधन सरकार का कड़ा विरोध करेगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस रियासत में सशक्त विपक्ष की भूमिका का पूरी इमानदारी से निर्वाह करेगी और जहां भी सरकार अवाम के हितों को नजरअंदाज करेगी, कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें