फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने तीन पूर्व मंत्रियों को निलंबित किया

Mon, 20 Jul 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने रियासत के तीन पूर्व मंत्रियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। बगावत तथा गुटबाजी के चलते अनुशासनात्मक कमेटी ने यह कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क, अब्दुल गनी वकील और प्रेम सागर अजीज पर गाज गिरी है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा है कि पार्टी नए सिरे से रियासत के तीनों खित्तों में अपनी पकड़ मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव 2014 और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद इन नेताओं के बगावती तेवरोंकी रिपोर्ट केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी को भेजी गई थी।

एके एंटनी की अध्यक्षता में कांग्रेस की तीन सदस्यीय केंद्रीय कमेटी जिसमें मोती लाल वोरा और गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं, ने पंद्रह जुलाई को ही इन तीन पूर्व मंत्रियों को निलंबित करने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि इन तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए समय समय पर आगाह किया गया था और नोटिस भी जारी किए गए थे। केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी ने इन तीनों को निलंबित कर दिया है।

उधर, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 13 जुलाई को भेजा गया अपना इस्तीफा पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर जैसे जूनियर नेता के नेतृत्व में वह काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि वह किसी भी हाल में गुलाम अहमद मीर का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। इस वजह से वे पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें