फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा: जम्मू-कश्मीर में अब डोमिसाइल का कोई मतलब नहीं रहा, लोगों को नुकसान होगा

Thu, 22 Jul 2021 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि सरकार आए दिन नए आदेश लाकर जबरन जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

 
विज्ञापन
कांग्रेस, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेटियों और उनके बच्चों को अधिकार देना सही है। लेकिन इसके साथ देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को डोमिसाइल का अधिकार देना गलत है। इससे जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। सरकार के नए फैसले से बड़ी संख्या में बाहर के लोग अपने स्वार्थ के लिए जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल का गलत लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद-370 हटाने पर जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को आश्वासन दिया था कि उनकी नौकरी और जमीन के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन आज सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुनियाभर के लोगों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। सरकार जम्मू-कश्मीर के नागरिकों पर जबरन फैसले थोप रही है। ऐसे फैसलों से यहां डोमिसाइल का क्या आधार रह जाएगा। नौकरी और जमीन के अधिकार सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसके लिए सरकार को कानून लाना चाहिए। सरकार के नए फैसले से यहां के लोगों को नुकसान होगा। कांग्रेस लोगों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें