फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीदी चौक पर दो घंटे धरना दे कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया यूटी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को शहीदी चौक में दो घंटे धरना देकर यूटी दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य का दर्जा वापस देने और शीघ्र विधानसभा के साथ यूएलबी व पंचायत चुनाव करवाने की मांग की। धरने में महिला कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड पकड़कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि संसद में राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा भाजपा का जुमला है। यूटी दिवस मनाना स्पष्ट करता है कि भाजपा ऐसा नहीं करना चाहती। जम्मू-कश्मीर के लोग डोगरा राज्य का दर्जा कम होने से आहत हैं। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा को लोगों को जवाब देना चाहिए कि चार साल बाद यूटी दिवस क्यों मनाया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि यूटी दिवस का जश्न लोगों का अपमान है। पार्टी नेता रवींद्र शर्मा ने यूटी दिवस समारोह को चार साल बाद लोगों को भाजपा का तोहफा बताया। धरने में वेद महाजन, नरेश गुप्ता, यशपाल कुंडल, विनोद शर्मा, रिकी डलोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें