फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राममित और अजीत की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाया पुंछ, जम्मू को मिली आसान जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। अंतर-जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को खेल गांव नगरोटा में संपन्न हुई। जिला जम्मू ने फाइनल में जिला पुंछ को हराकर खिताब अपने नाम किया। युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू की देखरेख में पांच दिन चले मुकाबलों में जम्मू संभाग की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल में जम्मू ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 150 रन का लक्ष्य दिया। जम्मू की ओर से आशुतोष ने 32 गेंद में 46 रन जोड़े। स्कलेन ने 33 गेंद में 39 और मन्नत ने 22 गेंद में 20 रन बनाए। पुंछ के लिए हर्ष बाली सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। 151 रन का पीछा करने उतरी पुंछ की टीम 15 ओवर में 92 रन पर सिमट गई और 58 रन से हार गई। जम्मू के लिए राममित और अजीत ने तीन-तीन विकेट झटके। मैचों का संचालन संदीपन शर्मा, सतपाल सिंह, सुरेश शर्मा, मदन मोहन, विशाल भल्होत्रा और विक्रम डोगरा ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें