फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन तक रैली निकाल रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस ने न्यू प्लॉट में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजभवन तक रैली निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा ने देश में ऐसा माहौल बना दिया है, जिसमें लोग शांति से नहीं रह पा रहे। अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमराई है। रोजगार सृजन पर कोई काम नहीं किया जा रहा। बैंकों का विलय किया जा रहा है। सरकार जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को हल करने में विफल रही है।
कांग्रेस आम आदमी के हितों के लिए अपने संघर्ष को जारी रखेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद देश में इसकी दरें बढ़ने नहीं दीं, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा करने में विफल रही है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि कोविड संकट और दूसरी परिस्थितियों में बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे में सरकार राहत देने के बजाय लोगों पर बोझ बढ़ा रही है। पिछले दो माह में गैस सिलिंडर के दाम 200 रुपये बढ़े हैं। प्रदर्शन में कांता भान, डॉ. रमांकांत खजूरिया, मोहन चौधरी, संजीव पाधा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें