फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉपर सर्विस टैक्स पर प्रस्ताव लाएंगी कांग्रेस

Sun, 04 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की हेलिकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सर्विस टैक्स मामले पर सोमवार पांच अक्तूबर को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में कांग्रेस हाउस की कार्यवाही को स्थगित कर इस विषय पर चर्चा करवाएं जाने का स्थगन प्रस्ताव लाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित लोगों व किसानों के पुनर्वास मामले पर भी स्थगन प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय में मंजूरी के लिए सौंपा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की हेलिकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स मामले पर कांग्रेस सोमवार को विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही को स्थगित कर इस मामले पर दोनों सदनों में चर्चा करवाएं जाने पर स्थगन प्रस्ताव लाएंगी।

पार्टी के विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी, एजाज अहमद खान और गुलजार अहमद वांडे के हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को सौंप दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपना दूसरा स्थगन प्रस्ताव जिसमें विधायक एजाज अहमद खान, उस्मान खान और मोहम्मद अमीन भट्ट के हस्ताक्षर हैं उसे भी विधानसभा सचिवालय को सौंपा है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में कांग्रेस ने हाउस की कार्यवाही को स्थगित कर बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों के पुनर्वास पर चर्चा करवाएं जाने की मांग की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने दो स्थगन प्रस्ताव लाएं जाने की पुष्टि की है।

उनका कहना हैं कि कांग्रेस में सभी 12 मुस्लिम विधायक है। इसके बावजूद पार्टी हिंदुओं की भावनाओं और पार्टी लाइन के मद्देनजर  श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की हेलिकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सर्विस टैक्स के मामले पर स्थगन प्रस्ताव ला रही है। उनका कहना हैं कि अगर प्रस्ताव नामंजूर होता हैं तो फिर पार्टी के विधायक जोरदार हंगामा भी करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें