पंडित नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर राजीव भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस पदाधिक
जम्मू। देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर शहीदी चौक स्थित राजीव भवन में बुधवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के भारत विलय में उनकी ऐतिहासिक भूमिका थी।
जिन्ना के दो राष्ट्र सिद्धांत की साजिश को विफल करने में पंडित नेहरू ने दूरदर्शी भूमिका निभाई। उसी का नतीजा था कि जम्मू और कश्मीर के लोगों का समर्थन मिला और 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय कर दिया।
नेहरू की विरासत पर उनके आलोचकों की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये वे लोग हैं जो वैचारिक रूप से पंगु हैं। अब समय आ गया है कि एकजुट होकर ऐसी ताकतों का मुकाबला किया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने की। इस दौरान डीसीसी अध्यक्ष (जम्मू शहरी) और पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पूर्व एमएलसी और पीसीसी मुख्यालय के प्रभारी वेद महाजन, ठाकुर मनमोहन सिंह, वरिंदर मन्हास, गुरदर्शन सिंह, विजय शर्मा (सेवा दल) मौजूद रहे।