सीमा पर पिछले दिनों हुए सीजफायर उल्लंघन के बाद से सीमांत गांवों में लगातार बड़े-बड़े नेता का आने का सिलसला लगातार चल पड़ा है। इसी क्रम में आज कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार को आरएस पुरा पहुंचकर बार्डर के लोगों का हालचाल पूछा।
पिछले कई दिनों से बार्डर पर हो रही गोलीबारी प्रभावित लोग इन दिनों सरकारी शिविरों में रह रहे है। गुलाम नबी ने वहां पर कैंपों में रह रहे लोगों की समस्याओं को सुना।
गुलाम नबी आजाद ने प्रभावित लोगों को हरसंभव साहयता पहुंचाने का वादा किया। सीमांत के गावों के लोगों की लगातार हो रही है अनदेखी पर उमर सरकार पर जमकर हमला बोला।
विधानसभा चुनावों से पहले गुलाम नबी आजाद के सीमांत इलाकों में पहुंचने पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। सूत्रों की माने तो जल्दी ही पीडीपी के नेता महबूबा मुफ्ती भी जल्दी ही सीमांत गांवों का दौरा कर सकती है।