फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मिशन कश्मीर ईद के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में फतह हासिल करने के लिए अब कांग्रेस मिशन कश्मीर शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए ईद के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से पार्टी पर्यवेक्षक मुलाकात करेंगे। मिशन के तहत कश्मीर के 47 विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया और जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।

जम्मू संभाग के 37 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी के लिए दावेदारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस स्थिति में सितंबर में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौजूदा व‌िधायकों का ट‌िकट तय

कांग्रेस के मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की नजर कश्मीर और लद्दाख के दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों पर हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे और तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे, ऐसे क्षेत्रों को कांग्रेस ने विशेष तवज्जो देना शुरू कर दिया है।

इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री ताज मोहिउद्दीन, हज एंड ओकाफ मंत्री पीरजादा सईद, पर्यटन मंत्री जीए मीर और शहरी आवास मंत्री नवांग रिगजिन जोरा की भी सेवाएं ले रहे हैं।

लिहाजा, आने वाले दिनों में ये चारों मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस के जलसे और जुलूसों में शामिल होंगे।

ईद के बाद जाएंगे कश्मीर

कश्मीर में कांग्रेस के तीन और लद्दाख में एक विधायक है। वर्ष 2002 और 2008 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें कांग्रेस को जम्मू संभाग से ही मिली थीं।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज के आग्रह पर पर्यवेक्षकों का कश्मीर संभाग का दौरा टल गया है। प्रो. सोज ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है कि ईद के बाद अगस्त में पार्टी पर्यवेक्षकों को कश्मीर में भेजे।

सूत्रों के मुताबिक जम्मू संभाग के 37 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी प्रत्याशियों के दावों और साक्षात्कार से संबंधित रिपोर्ट पर्यवेक्षक अगस्त महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी के जरिये हाईकमान को सौंप देंगे।
विज्ञापन

दावेदारों की कमी नहीं: सोज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सोज का कहना है कि लोकसभा चुनाव में पराजय के बावजूद पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छ़ुक नेताओं और दावेदारों की कमी नहीं है।

जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ और रियासी आदि जिलों में पर्यवेक्षकों को बेहतर रिस्पांस मिला है। उत्तराखंड विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता से भी कैडर का हौसला बढ़ा है।

उनका कहना था कि जाहिर तौर पर पर्यवेक्षकों के दौरे का मकसद प्रत्याशियों का सही चयन करने के अलावा प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सलाह लेना होता है। कश्मीर और लद्दाख में भी यह प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें