फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राहुल के कार्यक्रम में आए वरिष्ठ नेता को लौटते समय बजालता में ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस ने दुख जताया, कश्मीरी प्रवासियों के मुद्दों की आवाज मुखर करते रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में वीरवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शादी लाल पंडिता (64) निवासी जगती माइग्रेंट टाउनशिप नगरोटा को बजालता क्षेत्र में एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि ट्रक की टक्कर से वह वाहन के टायर के नीचे आ गए और कुचले गए। मृतक जगती टेनमेंट कमेटी सोन कश्मीर फ्रंट के अध्यक्ष होने के साथ जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) कश्मीरी प्रवासी विभाग के उपाध्यक्ष थे। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल (जेके02सीएल-8040) पर सवार होकर शादी लाल नरवाल से नगरोटा की तरफ जा रहे थे। शाम को जैसे ही बजालता कट के पास पहुंचे उन्हें ट्रक (जेके05डी-3891) ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही शादी लाल उसके नीचे चले गए और ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया। जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस ट्रक को हिलाल अहमद निवासी अवंतिपोरा, कश्मीर चला रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी लाल की मौत पर कांग्रेस कैडर ने दुख जताया है। पार्टी प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि दिवंगत एक समर्पित कांग्रेस नेता थे और कश्मीरी प्रवासियों के मुद्दों की आवाज मुखर करते थे। वह युवा कांग्रेस से ही पार्टी से जुड़े रहे। उन्हें एक लंबा राजनीतिक अनुभव था। पार्टी को कश्मीरी विस्थापित क्षेत्र में खासतौर पर मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद, रमन भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पीसीसी प्रवासी सेल के अध्यक्ष एचएल पंडिता, कमल फोतेदार आदि ने भी उनकी मौत पर दुख जताते हुए परिवारवालों के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें