फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि में नवीनतम नवाचारों पर सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
कंप्यूटिंग में नवीनतम नवाचारों पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्य अति​थि व अन्य
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने कंप्यूटिंग में नवीनतम नवाचारों पर सातवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीआरआईसी-2024) की मेजबानी की। सम्मेलन विवि के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जो शुक्रवार तक चलेगा। इसके माध्यम से दुनिया भर के प्रमुख विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विद्वान एक साथ आए।
विज्ञापन

दो दिवसीय सम्मेलन में डीआरडीओ और जेएंडके एसीएम के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में 254 प्रस्तुतियों में से 32 शोध पत्र प्रकाशन के लिए स्वीकार किए। सम्मेलन में उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक डॉ. अरुण मन्हास मुख्य अतिथि थे। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी राय दी।
जेएनयू, दिल्ली के प्रो. वीर बहादुर सिंह ने उभरती प्रौद्योगिकियों के तकनीकी पहलुओं पर बात की। इसमें ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर के विकास पर चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वक्ताओं में चेक गणराज्य के तकनीकी विश्वविद्यालय ओस्ट्रावा से प्रो. मेहदी टोलू ने ए नॉन-पैरामेट्रिक ऑपरेशनल एनालिटिक्स एप्रोच: डेटा एनवलपमेंट एनालिसिस पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें