फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जनविरोधी नीतियों से कर रही लोगों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा जनविरोधी नीतियों से लोगों का शोषण कर रही है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है। यह आरोप पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्यूल से केनाल रोड तक निकाली गई पदयात्रा के दौरान लगाया है।
विज्ञापन

पदयात्रा ज्यूल क्षेत्र से शुरू हो कर साइंस कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कनाल रोड के गेस्ट हाउस के पास संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस उन नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पदयात्राएं कर रही है, जिन्होंने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि इन पदयात्राओं का उद्देश्य भाजपा सरकार की वास्तविकता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की तरह देश के खिलाफ काम करने वाली सभी ताकतों के खिलाफ लड़ती रही है। भाजपा सरकार में लोग मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, उच्चतम दरों और अन्य मुद्दों से परेशान हैं। इन रैलियों से भाजपा की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। पदयात्रा में मनमोहन सिंह, वकार रसूल, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, विजय शर्मा और संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें