फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्याओं को बसाने के लिए कांग्रेस और नेकां जिम्मेदार : जितेंद्र सिंह

Mon, 20 Feb 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि रोहिंग्या को बसाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जिम्मेदार है। इन दलों की एक अनुषंगी (फ्रिंज) पार्टी भी इस मामले में बराबर की दोषी है। उनका इशारा पैंथर्स पार्टी की ओर था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आज जो लोग यह पूछ रहे हैं कि किस बात की जांच होनी चाहिए, दरअसल वही लोग रोहिंग्या मामले के लिए जिम्मेदार रहे हैं। डा. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रियासत में कांग्रेस 2002 से 2014 तक सत्ता में रही है। नेशनल कांफ्रेंस 2008 से 2014 तक सत्ता पर काबिज रही। जम्मू की एक फ्रिंज पार्टी 2002 के बाद से मंत्रिमंडल में रही और 2008 से 2014 तक मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का इंतजार करती रही। विदेशियों के बसाने की प्रक्रिया इन्हीं पार्टियों द्वारा पूरी की गई।

यह वोट बैंक राजनीति के तहत हुआ। सत्ता से बाहर होने के बाद यही दल डेमोग्राफी की बात करने लगे हैं जो डेमोग्राफी बिगाड़ने के जिम्मेदार रहे हैं। डा. सिंह ने कहा कि ऐसे दलों की सियासत का पर्दाफाश हो गया है। रोहिंग्या मसले पर कैसा षड्यंत्र हुआ और उन्हें किसने बसाया, इस बात की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें