सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र जमोडा के निकट ट्रक चालक व बोलेरो चालक के बीच झड़प हो गई, जिसमें बोलेरो चालक घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कश्मीर के लिए मार्ग खोला गया था। सांबा-मानसर मार्ग पर मालवाहकों की काफी भीड़ थी। इसी बीच कुछ युवक बोलेरो पर सवार होकर बरात के लिए जा रहे थे। बोलेरो चालक ने ट्रक चालक को रास्ता देने को कहा। रास्ता न मिलने पर बोलेरो चालक व ट्रक चालक के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच अन्य ट्रक चालकों ने बोलेरो पर सवार युवकों की पीट दिया। इस मार्ग अवरुद्ध हुआ। सांबा थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने पहुंच कर मार्ग बहाल करवाया और घायल अनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बियासपुर आरएस पुरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद