फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में संदिग्ध बैग मिलने पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में बुधवार सुबह लावारिस बैग मिलने पर हड़कंप मच गया। जब सेना को इसका पता चला तो तुरंत डॉग और बम स्कवॉयड को बुलाया गया। पुराने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई। आसपास के स्थान को खाली कर दिया गया लेकिन जब बैग की तलाशी ली तो अंदर से सब्जियां व कुछ घर का सामान बरामद हुआ। इसके बाद सेना व पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय सेना के जवानों ने रैंबल स्थित सैनिक क्षेत्र में लाल रंग का बैग पड़ा देखा। बैग के आसपास कोई सामान भी नहीं था। उसी समय सेना अलर्ट हो गई। अधिकारियों ने मौके पर बम और डॉग स्कवायड को भी बुला लिया। पुराने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बम स्करायड ने नजदीक जाकर बैग को खोला और देखा कि अंदर सब्जी व फल रखे गए हैं। अच्छी से जांच की तो अंदर से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। इससे साफ हो गया कि कोई गलती से अपना बैग छोड़ गया है। वहीं वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें