फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मस्जिद में नमाज को लेकर हेडमास्टर और 4 युवकों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी धुलवाने वाशिंग प्वांइट पर गया था हेडमास्टर, वहीं हुई युवकों से कहासुनी
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों घायलों को जीएमसी किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे से सटे गांव खुगा में रविवार को चार युवकों और एक हेडमास्टर के बीच मारपीट हो गई। इसमें हेडमास्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, चार युवकों में से भी एक को गंभीर चोटें आई हैं। हेडमास्टर ने बताया है कि वे युवक उसे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने से रोक रहे थे। जब उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को गांव बडूई निवासी हेडमास्टर परवेज खान, जो गांव काडी मिडिल स्कूल में तैनात हैं, बारात में जाने वाले थे। इसी की तैयारी के लिए वह घर से कार की धुलाई कराने निकले। जब वह वाशिंग प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां पहले से ही बैठे चार युवकों में से एक ने हेडमास्टर को मस्जिद में न जाने और नमाज न अदा करने की चेतावनी दी। इस पर दोनों ओर से कहासुनी हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद चारों युवकों ने डंडों और तेजधार हथियार से हेडमास्टर पर हमला कर दिया। इस दौरान हेडमास्टर के गले, सिर, होठों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आसपास के लोगों ने हेडमास्टर को उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान हमलावर सुलेमान खुर्शीद भी घायल हो गया। दोनों को उप जिला अस्पताल अखनूर में दाखिल किया गया। अस्पताल में भी दोनों के समर्थक भिड़ गए, जिसमें एक युवती के कपड़े फट गए, और मामूली चोटें आईं। घायल हेडमास्टर और युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल हेडमास्टर ने बताया कि बारात में जाने के लिए कार धोने गया था। वहां बैठे चार भाइयों ने डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। वे मस्जिद में नमाज अदा न करने के लिए कह रहे थे। उन्होंने बताया कि एक साजिश रच कर हमला किया गया है। वहीं, घायल युवक सुलेमान खुर्शीद ने बताया है कि विवाद पहले हेडमास्टर की तरफ से किया गया था। सीसीटीवी में पूरी रिकॉर्डिंग है।
विज्ञापन

-
हेडमास्टर पर हमला होने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आठ लोगों के नाम बताए हैं। मुख्य आरोपी सुलेमान खुर्शीद ही है। हम जांच कर रहे हैं और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

- हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें