फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
बाला साहिब ठाकरे की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्की तस्बीर पर फूलमलाए आर्पीत करते शिव सैनिक - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। शिवसेना बाला साहिब ठाकरे की आरएस पुरा इकाई की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पार्टी के आरएस पुरा जिला प्रधान बाबा राम कैथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला प्रधान बाबा राम ने कहा कि शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे ने अपने जीवन में राष्ट्र की बेहतरी के साथ राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद की। वे देश के अकेले ऐसे नेता थे जिन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान की हर एक साजिश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर लोगों को सचेत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह बाला साहेब ठाकरे द्वारा बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत बनाएं, जिससे सबकी बेहतरी हो। इस मौके पर महासचिव रिंकू कुमार, शहरी प्रधान राजकुमार, अर्जुन कुमार, संगीता कुमारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें