फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिराने पर पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
गांव नंदपुर में की गई चाहर दिवारी तोडने पर जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव नंदपुर जमीन पर की गई चारदीवारी गिराने पर जमीन के मालिक ने मीरां साहिब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जमीन के मालिक यशपाल पुत्र सरदारी लाल निवासी वार्ड नंबर-11 आरएस पुरा ने बताया कि गांव नंदपुर में उनकी जमीन है। इसकी चारदीवारी करा रखी है। रविवार को जमीन पर पहुंचे तो चारदीवार गिरी होने पर इसकी शिकायत मीरां साहिब थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तीन बार बनाई गई दीवार को गांव मलिकपुर में निवासी नथाराम ने कुछ साथियों के साथ मिल गिरा दिया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी मीरां साहिब थाने में की थी और अब एक बार फिर उनके द्वारा दीवार को गिराया गया है। मीरां साहिब पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें