फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय मदन लाल के अधूरे काम को हम मिल कर पूरा करें

विज्ञापन
मदन लाल शर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में रविवार को मदन लाल शर्मा ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए और मदन लाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वर्गीय मदन शर्मा के बेटे सतीश शर्मा ने कहा कि पिता ने सांसद रहते हुए जम्मू से लेकर पुंछ तक के लोगों की सेवा की है। उनके किए गए काम को लोग आज भी बहुत याद करते हैं। हमारा प्रयास यही होगा कि उनके नक्शे कदम पर चला जाए और अगर कोई काम अधूरा रह गया है तो उसे पूरा किया जाए।
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 1983 में जब मदन लाल शर्मा ने छंब विधानसभा क्षेत्र की बतौर विधायक बागडोर संभाली तो उससे पहले क्षेत्र में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी, लेकिन उसके बाद से मदन लाल शर्मा ने छंब विधानसभा क्षेत्र में विकास की राह खोल दी। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान हरि सिंह, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, ओबीसी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन कुलदीप राज वर्मा , पंडित राम स्वरूप शर्मा, पूर्व सरपंच चरण दास शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, बीडीसी चेयरमैन बलाक सामोआ परवीन कुमार, संजय राधा, कांग्रेस महिला प्रदेश महासचिव रानो देवी सहित उपस्थित अन्य कई लोगों ने संबोधित विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

सतीश शर्मा ने एक गरीब बीमार युवक रवि कुमार के इलाज के लिए भी मदद करने के लिए कहा। वहीं हर माह की सात तरीख को खौड़ में कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन करने के लिए भी कहा। हमने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने तथा सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए आरक्षण में कोटे की वृद्धि करने की मांग सरकार के सामने रखनी है। इस मौके पर खौड़ में मदन लाल शर्मा ट्रस्ट की तरफ से एक कार्यालय भी खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें