फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गवर्नमेंट हाई स्कूल दान जसधार में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें स्कूल में तैनात स्टाफ और विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग दे बसंती चोला गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक यश शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। शहीदों के सपनों को साकार करते हुए देश प्रेम रूपी ज्वाला को हमेशा अपने दिल में जगाए रहना चाहिए। इस अवसर पर कई अध्यापकों ने विचार प्रकट किए और शहीद-ए-आजम की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अध्यापक शत्रुघ्न, वेद प्रकाश, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह ,सुनीता देवी, विजय शर्मा, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें