शहीद महेंद्र पाल को श्रद्धांजलि देते हुए
परगवाल। सीमा क्षेत्र में बुधवार को शहीद मोहिंदर पाल को उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सेना के अधिकारी शहीद के परिजनों के अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीद की जीवनी पर रोशनी डाली गई। बताया गया कि देश पर शहीद होने वालों को देश हमेशा याद रखता है। महेंद्र पाल देश के लिए शहीद हुए हैं। इससे बड़ी कोई कुर्बानी नहीं हो सकती। इस मौके पर युवाओं को सेना में जाकर देश की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया गया। ज्ञात रहे महेंद्र पाल सीआरपीएफ की 130 वीं बटालियन में तैनात थे, जिन्होंने 11 अगस्त 2005 को मणिपुर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। संवाद