फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेतों में दवाइयों और खाद का छिड़काव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। किसानों ने धान के खेतों में घास नष्ट करने के लिए दवाइयों का छिड़काव शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि जब हम धान की फसल लगाते हैं तब भी साथ-साथ दवाइयों का छिड़काव करते हैं, ताकि घास न निकले, लेकिन थोड़े दिनों के बाद खेतों में घास निकल आती है। हमें दोहरी मार लगती है। किसान ओमप्रकाश चौधरी, भगवान चौधरी, पंच बिल्लू चौधरी, तेजिंदर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को धान लगाते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जब धान लगाने का समय होता है तब पानी की बहुत जरूरत होती है न तो बारिश होती है और न ही समय पर बिजली आती है। इसलिए हमारे क्षेत्र के किसानों के खेतों में हर किस्म की घास उग जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें