फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर सेवा केंद्र प्रभारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। 40 वर्ष से अखनूर सेवा केंद्र प्रभारी के रूप में सेवा दे रहीं आशा बहन का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष से सेवा कार्य से जुड़ी रही हैं। उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया। आशा बहन 1971 से भिन्न-भिन्न स्थानों पर ईश्वरीय सेवा में सहयोग दे रही थीं। आशा बहन ने सेवा का आरंभ गोपी दादी जी व सत्या बहन के सानिध्य में पठानकोट से किया। बाद में गोपी दादी ने सेवार्थ जम्मू में गीता बहन व शांति बहन के पास भेजा। उन्होंने लगभग 12 वर्ष के अंतराल में जम्मू, अनंतनाग, उधमपुर, सुंदरबनी आदि स्थानों पर ईश्वरीय सेवाएं प्रदान कीं। त्यागी, तपस्वी नियम व मर्यादाओं में चलने वाली रहीं। अखनूर के गांव-गांव में पैदल घूम कर जो सेवाएं की हैं उन्हें आज भी याद किया जाता है। ऐसी महान आत्मा को जम्मू क्षेत्र का समस्त ब्राह्मण परिवार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें