घगवाल। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर लगाई गई तारबंदी में आई भूमि का किसानों को मुआवजा देने की जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को सीमावर्ती गांव रिगाल में जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाकर किसानों को तारबंदी के आगे की भूमि का मुआवजा दिया गया। इस अवसर पर 15 किसानों के खातों में धन जमा कराया गया।
सनद रहे कि किसानों की मांग थी कि तारबंदी में आई उनकी भूमि का मुआवजा दिया जाए। किसानों ने इसके लिए काफी जद्दोजहद की, जिस पर सरकार ने जिला प्रशासन को फंड उपलब्ध कराए है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर एसडीएम रमकेश शर्मा, तहसीलदार सुभाष चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, पंच पुरूख सिंह, किसान मोर्चा के राजेश सिंह के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।