फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसलों का किसानों को मुआवजा नही मिलने पर रोष व्यापत

विज्ञापन
ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई धान की फसल का मुआवजा नही मिलने पर किसान जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। वर्ष 2021 में ओलावृष्टि से नष्ट हुई धान की फसल का किसानों को अभी तक मुआवजा न मिलने से किसानों में सरकार के प्रति रोष है। किसानों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव गोपड बस्ती के किसान श्याम लाल, रमेश चौधरी सहित आदि किसानों ने कहा कि अभी तक उन्हें नष्ट हुई धान की फसलों का राजस्व विभाग की तरफ से मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी इस बारे में जानकारी हासिल करने जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि जल्दी ही उनके खातों में मुआवजा राशि डाल दी जाएगी, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद अभी तक उन्हें यह राशि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि दी जाए। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पा रही है। उन्हें विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को इस मामले में खुद हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग को निर्देश जारी करने की मांग की। ताकि किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा मिल सके। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो मैं आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगे । उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा विभाग को निर्देश जारी किया गया था कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें