फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिफ विभाग के मजदूर के परिवार को एक लाख रूपये राशि का चेक दिया

विज्ञापन
सांबा पुल की शटरिंग गिरने से मारे गए श्रमिक के परिजनों को राहत राशी देते जिला सांबा के अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
आरएस पुरा/ सांबा। जिला प्रशासन सांबा की तरफ से रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद से गांव चंदू चक निवासी मदन लाल के परिवार को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मदन लाल रविवार को सांबा में पुल निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग गिरने से घायल हो गया था। उसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा की अध्यक्षता में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मदन लाल के परिजनों को चेक दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत सहित पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार की आगे भी मदद करनी चाहिए तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। वह पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जो भी मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से घटना पर नजर बनाए हुए है। इसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को भी बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें