जम्मू। सेंटौर होटल श्रीनगर के संबंध में देनदारियों के सत्यापन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में समिति में प्रबंध निदेशक जेकेटीडीसी, निदेशक जनरल कोडस वित्त विभाग, निदेशक वित्त पर्यटन विभाग, निदेशक एसकेआईसीसी और कंपनी सचिव जेकेटीडीसी शामिल हैं। समिति पर्यटन विभाग के अधीन काम करेगी। ब्यूरो