फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खो-खो, कबड्डी सहित सात खेलों के मुकाबले आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूलों में खेल गतिविधियां भी शुरू हो रही हैं। बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने और खेलों में उनकी भागीदारों को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू जिले के स्कूलों में तीन से आठ मई तक खेलों के कुंभ का आयोजन किया जा रहा हैं। अंडर 14 और 17 आयु वर्ग में सात विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतर स्कूल जोनल स्तर टूर्नामेंट का आयोजन जिले के क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। ब्वॉयज और गर्ल्स वर्ग में खो-खो, कबड्डी, वालीबाॅल, चेस, कैरम, रस्साकशी, हैंडबॉल और कुश्ती के मुकाबले होंगे। तीन और चार मई को गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बख्शीनगर में ब्वॉयज अंडर 14 और 17 आयु वर्ग में खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, चेस, कैरम, रस्साकशी और कुश्ती के मुकाबले होंगे। वहीं चार मई को सनातन धर्म हाई स्कूल रिहाड़ी में गर्ल्स अंडर 14 और 17 आयु वर्ग में हैंडबॉल होगा। छह से आठ मई तक गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बख्शी नगर में गर्ल्स अंडर 14 और 17 आयु वर्ग में खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, चेस, कैरम रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। छह से आठ मई तक गर्ल्स अंडर 14 और 17 ब्वॉयज वर्ग में सनातन धर्म हाई स्कूल रिहाड़ी में हैंडबॉल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें