फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन से पहले अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 30 Mar 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उधमपुर, रियासी और रामबन जिलों के उपायुक्तों से बैठक कर चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टनल के उद्घाटन के लिए आना है, ऐसे में प्रबंधों को तय समय पर पूरा किया जाए। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन व वैकल्पिक रूटों के किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली।

उन्होंने प्रेस कवरेज के लिए मीडिया संबंधी इंतजामों को भी जांचा और संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें कि प्रेस कवरेज करने वालों को परेशानी न हो। सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का भी मंडलायुक्त ने जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित जिलों के जिला उपायुक्तों ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें