फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी की दो रिक्त सीटों के चुनाव पर जल्द फैसला लेगा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर संभाग में डीडीसी की दो रिक्त पड़ी सीटों पर चुनाव करवाने या टालने पर राज्य चुनाव आयोग जल्द फैसला लेगा। कुपवाड़ा जिले में द्रगमुला डीडीसी सीट और बांदीपोरा जिले में हाजिन ए सीट पर दो महिला उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता न होने का पता चलने पर 23 दिसंबर 2020 को इन दोनों सीटों पर मतगणना को बंद कर चुनाव को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तय नियमों के तहत छह महीने के अंदर चुनाव होना चाहिए। इसके लिए राज्य चुनाव आयुक्त केवल कृष्ण शर्मा कश्मीर संभाग का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। मंडलायुक्त कश्मीर के अलावा दोनों जिलों के जिला उपायुक्तों से भी चर्चा हो चुकी है। कोविड के मामलों में बढ़ोतरी और श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में प्रशासन की व्यवस्तता जैसे सभी मुद्दों को देखने के बाद आयोग फैसला लेगा कि चुनाव कब करवाना है। जम्मू-कश्मीर में डीडीसी की 280 सीटें हैं। इनमें से 278 पर ही चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका है।
-----
कश्मीर में डीडीसी की दो रिक्त सीटों द्ररगमुला और हाजिन ए पर चुनाव कब करवाना है, इस संबंध में आयोग गौर कर रहा है। सभी परिस्थितियों को मद्देनजर रखने के बाद उचित फैसला जल्द ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके शर्मा, राज्य चुनाव आयुक्त, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें