जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में महात्मा गांधी नेशनल रूरल इंप्लायमेंट गारंटी एक्ट (नरेगा) के तहत लोकपाल के लिए एपेक्स स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त को चेयरमैन, ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि को सदस्य, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के सचिव को सदस्य संयोजक, ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से नामित सिविल सोसायटी के सदस्य को सदस्य नियुक्त किया गया है। कमेटी की ओर से प्रत्येक जिले के लिए लोकपाल की सिफारिश की जाएगी।