फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : खराब रोशनी के कारण 6 ओवर खेल पाया हिमाचल, स्टंप तक बनाए 23 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच का पहला दिन खराब रोशनी के कारण प्रभावित रहा। सिर्फ छह ओवर पूरे हो पाए। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर रविवार को मुकाबला जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। जम्मू-कश्मीर के कप्तान शिवांश शर्मा ने टॉस जीतकर हिमाचल प्रदेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। खराब रोशनी के कारण चाय के बाद मैच शुरू हुआ। हिमाचल के लिए सलामी बल्लेबाजों कुशल पाल और योगदीप ठाकुर ने पारी की शुरुआत की। कुशल 19 और योगदीप चार रन बनाकर नाबाद रहे। कुशन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जड़े। हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन स्टंप तक बिना विकेट खोए 23 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए बासित बशीर ने तीन, अर्चित महाजन ने दो और विशाल कुमार ने एक ओवर डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें